*चले आओ स्कूल ।*
🎓🎒🕺⛹️♀️⛹️♂️🤼♀️🧘♀️🧘♂️🥇🏆🎗️🎨
संकट अब टलने वाला है,
नया सवेरा होने वाला है।
बहुत हुआ अब तो लौट आओ स्कूल।
प्यारे मित्रों अब तो चले आओ स्कूल।।
नव निर्माण करेंगे
सपने साकार करेंगे
दुनियां दर्शन करने, अब लौट आओ स्कूल,
नन्हें मुन्ने नवांकुर, अब चले आओ स्कूल।
नए विचार सीखेंगे
नए समाचार देखेंगे
नए मित्रों से मिलने, अब लौट आओ स्कूल।
नए सत्र से पढ़ने, अब चले आओ स्कूल।।
याद सताती होगी
बहुत रुलाती होगी
करने हंसी ठिठोली, अब लौट आओ स्कूल।
नटखट शरारतें करने अब चले आओ स्कूल।।
नई कितावें खोलो
क्या लिखा है, बोलो,
नव युग निर्माण करने अब लौट आओ स्कूल
'नवोदय' करने अब चले आओ स्कूल।।
@गप्पी
No comments:
Post a Comment