Monday, 10 May 2021

हाई वे से अधिक खतरनाक हैं आई-वे:- मुरारी राय।

 


।।हाई वे से अधिक खतरनाक हैं आई-वे:- मुरारी राय।


(लॉक डाउन-2.0 यादगार बनाने का उपाय-2)

🌲🌳🍀🍁💐

*में आप सभी से अनुरोध पूर्वक दो बातें करना चाहता हूं। समय निकाल कर अवश्य पढ़ें।*


जब आप हम अपने परिवार सहित घरों में रहकर ही अपने बच्चों और स्वयं के प्राणों कि रक्षा करते हुए अपना समय निकाल रहे हैं। ऐसे समय भी आप कुछ परेशानियों और दुर्घटनाओं के शिकार हो सकते हैं। अतः आगे कहानी में बताऊंगा कि घर में सुरक्षित होते हुए भी क्या खतरा है।🤔🤔

*हम खुद को,अपने बच्चों को, परिवार को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं । उनकी सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारों को देने का कार्य बड़ी महनत ओर ईमानदारी से करते हैं। हम उनके सुरक्षित भविष्य हेतु आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य बड़ी लगन से करते है ।*

किन्तु याद रखें इन्हे High-way की दुर्घटना में बचा पाना आसान हो सकता है पर I-way आई वे की दुर्घटना से बचाए रखना बहुत कठिन होगा !

(*I way- internat way)

जब सारी दुनियां ताला लगाकर अपने घरों में कैद है तो फ़िर *अपने मोबाइल फोन मैं लॉक लगा कर उनके अधिकारों को छीन नहीं सकते । जब आपका मोबाइल परिवार में सभी के लिए उपलब्द हो जाएगा तो बहुतों के तो BP बड़ना स्वाभाविक है।* 

*तो फिर विचार करें जब हम अपने परिवार को अपना मोबाइल खोल कर नहीं दे सकते हैं तो फ़िर कभी ईश्वर को अपना मोबाइल दिखाना पड़ जाए , जिसमें आपके जीवन चरित्र का सम्पूर्ण डाटा सुरक्षित है। क्या आप ईश्वर या आपके परिवार के समक्ष ईमानदार है।*

🙏🙏🙏🙏

 *"साथियों जैसे हाई वे पर बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती हैं ठीक उसी प्रकार मोबाइल फोन का आई-वे उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना होगा।*

🙏🙏🙏🙏

*आज एक ऑनलाईन उपलब्ध सर्वे का अवलोकन करने पर पता चला कि हमारे देश के युवा अपना 80% डाटा ओर कीमती समय बेफिजूल या ग़लत वेबसाइट्स पर खर्च करता है।* 

क्या आप अब भी मेरी बात से सहमत नहीं कि हाई-वे पर हुए दुर्घटना को हेलमेट या सीट बेल्ट के उपयोग से टाल सकते हैं या Dr की मदद से ऐसे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है । 

🙏🙏

किन्तु आई वे के ग़लत उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकते हैं। आपके पास कोई ठोस कदम या सुझाव हो तो कृपया आप अवश्य ही मुझ तक पहुंचाएं।

  आज जब स्मार्ट फोन रखना हम और हमारे बच्चे अपना मौलिक अधिकार से बड़ा अधिकार मानने लगें है।यदि आप स्वयं को या अपने बच्चों को इससे दूर रखना भी चाहें तो भी दूर रहने से नहीं रोक सकते है , तो 

*क्या आपने अपने बच्चों को इससे होने वाले खतरों से आगाह कर दिया है?*

*क्या आप ओर आपके बच्चे इसके संभावित खतरों से अपने आप को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं?*

इस गंभीर समस्या का सटीक उपाय तो मेरे पास भी नहीं है,फिर भी *आपका 'गप्पी' मित्र होने के नाते आपको कुछ सुझाव अपनी गप्पों के माध्यम से देना चाहता हूं कृपया स्वयं भी इनका पालन करें और अपने बच्चों को भी सावधान रखें।*

💐💐💐💐

*आर्थिक नुकसान कों बचाने हेतु उपाय:*👇

👉 *आप अपने आवश्यक पासवर्ड को कभी भी मोबाइल फोन मैं सेव ना करें।*

👉 *Webside या एप्प के उपयोग से यदि भुगतान कर रहें हैं तो वेबसाइट एड्रेस के चैक करें कि वो //https: से शुरू हो रही है या //http: से ,,,पहले वाला एड्रेस ही सही है । एड्रेस में लगा S, security सुरक्षा हैं जो संबंधित सर्वर आपको प्रादाना करता है । बिना S के एड्रेस वाली वेबसाइट खोलने के उद्देश से सुरक्षित नहीं हैं।*

👉 

🙏🙏🙏🙏

*मानसिक तनाव या दुष्प्रभाव से बचने के लिए उपाय*:

👇👇

👉 अपने मोबाइल फोन की setting में adult contents को बन्द कर दें।

👉 *अपने आंतरिक विचारों को मजबूत करें । इसके लिए आप स्वयं से प्रश्न करें क्या ये सही है कि जिस कार्य को काम को हम परिवार से छिपा कर रहे हैं?*

शास्त्र कहते हैं *इंसान के नर्क जाने या बर्बादी के साधनों मे मुख्यत काम ,क्रोध, मोह, भय, ओर लोभ आदि है ।*

🙏👉

*सदैव याद रखें जब हम पैदा बिना वस्त्रों के हुए , और जाने के अंतिम समय हमें बिना वस्त्रों के ही विदा होना है तो फ़िर अभी अपने जीवन प्रकृति के अपार सुखों को भोगने की अपेक्षा इस गंदे और काम रूपी मार्ग पर अभी क्यों चलना !* 

अरे भाई ये यथार्थ सत्य है कि *यदि आप ऊंचाई पर जाना चाहते हैं तो रास्ता बहुत कठिनाई भरा होगा, ऐसे समय कम लोग ही आपका उचित मार्गदर्शन करेंगे।*


👉 *परन्तु यदि आप गर्त में या दलदल जिसे आप सुख समझ रहे हो ऐसे रास्ते ढलान वाले और आसान होंगे ।*

अब आपको सोचना चाहिए कि हमारे लिए क्या सही है और क्या ग़लत । जब आप मोबाइल का उपयोग करते हैं तो ऐसी कई प्रलोभन देने वाली वेबसाइट या मनोरंजन एक्सप्रेस करने वाले website बार- बार आपके सामने आएंगी। आप ऐसे समय बहुत ही सावधानी बरतें ये सावधानियां ही आपको दल-दल से बचाए रखा सकती है। अतः अब अपने ऊपर काबू तो पा सकते हैं! 

*किन्तु जटिल प्रश्न परिवार को और नासमझ युवा शक्ति को इससे बचाए रखना है?*

तो फिर एक बार पुनः अपने आप से विचार करें कि आप *कैसे अपने बच्चों को आई वे की दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं!*

दोस्तो मेरा ज्ञान ओर अनुभव आपसे अधिक नहीं हो सकता। में तो यूं ही गप्पे सुना रहा था । गप्पों का क्या है, गप्पे लगाना तो सरल काम है । पर जीवन को विषाणु से ज्यादा खतरा हमारी ग़लत आदतों और नासमझी से हो सकता है,,,,,,

 

*आगे फिर कभी बात होगी तो ओर भी उपयोगी बिंदुओं पर गप्पे देने आता रहूंगा ।*

🌺राधे राधे🌺


🙏🙏🙏🙏

*आप सभी घरों में रहे और सुरक्षित रहें एवं ऐसे ही परिवार वालों को अपनी गप्पे सुनाकर शिक्षा ओर संस्कार देते रहें और लेखन के माध्यम से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और सभी मित्रों को को भी मार्गदर्शन ओर मनोरंजन करते हुए समय का सदुपयोग करें।*

🙏🙏🙏🙏

3 comments: