Wednesday, 21 April 2021

वाह! कोरोना .. वाह !

 

वाह! कोरोना .. वाह !

बड़े छुपे रुस्तम हो बिना बताये कहाँ चले जाते हो , जब जाते हो तो अपना पता ठिकाना  तो लिखा  जाया करो | कोरोना तुझमें एक बात तो है बड़े ही खुदगर्ज हो .... आते भी अपनी मर्जी से हो और जाते भी अपनी मर्जी से... कहीं किसी के साथ कोई चक्कर तो नहीं चल..........

लगता है साहब की तरह आपने भी बाबा का भेष रख लिया है और जैसे हमारे साहब बाबा साहब के संबिधान से डरते है .. ठीक उसी तरह तुम भी साहब बने बाबा से डरते फिरते हो !.. जहाँ जहाँ साहब को सभा या रैली करनी होती है तुम डर के मारे वहां नहीं जा पाते |

बाह कोरोना बाह...!

चलो अच्छा है आखिर तुम किसी से तो डरने लगे , जरा सावधान रहना ..ये हमारे साहब कुछ भी नहीं छोड़ रहे .. सब कुछ बेचने पर उतारू हें ! कहीं तुम्हें भी निजी हाथों में न बेच दें और यदि तुम्हें निजी हाथों में बेच दिया तो तुम्हारा स्वछंद विचरण बंद हो जायेगा |

कोरोना तुमसे एक अपील है ... यदि तुम थोडा  बहुत दया भाव भी रखते हो तो गरीब अश्हाय लोगों के घरों में ना जाया करो उनके पास तो आपके स्वागत के लिए मदिरा पात्र भी नहीं , अच्छा मास्क भी नहीं और तुम्हारे लिए ठंडाई तो दूर उनके पास आपको बिठाने के लिए अलग से कोई कमरा भी नहीं !

अगर जाना ही जरूरी हो तो बड़े बड़े सत्ताधारी नेताओं, साहूकारों के घर  जाया करो .. वे लोग सभी प्रकार से आपका स्वागत करेंगे | तुम जितना चाहो इनके यहाँ रहना तुम्हारे स्वागत में कोई कमी नहीं होने वाली |

बस कोरोना आगे की बात बाद में ,,


 हाँ जाते जाते इनता तो बता ही जाओ मेरे उन साथियों का ऐसा कौन सा अपराध था जो तुमने उनके परिजनों को अनाथ कर दिया .. इनके घरों में अब चिराग तो क्या चूल्हा जलाने का माध्यम तक नहीं .. जिन सीधे साधे शिक्षकों को तुमने अपना आहार बनाया उनके लिए तो सरकारों ने जीते जी मार रखा था .. वो तो बस अपनी मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने परिवार का पालन बमुश्किल कर रहे थे एसे नि-अपराध लोगों को क्यों ...💦

Good Morning ALL Of You

3 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. देखो चीन ने जैसे कोई किया हो जादू -टोना
    देखो पूरी दुनिया बोल रही है कोरोना कोरोना
    अपनी चुन्नी चुन्नी आंखों से जब डरा ना पाया
    चमगादड़ खा अपनी बीमारी सबको सरकाया

    ReplyDelete